मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में सवारी उतारकर जैसे ही आगे बढ़ी रोडवेज बस वैसे ही ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

HO BUREAU

यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। रोड़वेज की चलती बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा कूरेभार थाना अंतर्गत हाइवे पर हुआ।

accident
accident
शेयर करें

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। रोड़वेज की चलती बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा कूरेभार थाना अंतर्गत हाइवे पर हुआ।

सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस का चालक राजबहादुर सिह पुत्र खरगू सिह निवासी मादीसिपाह थाना दोहरीघाट जिला मऊ बस लेकर जब हाइवे पर पहुंचा और सवारी उतारकर जैसे ही आगे बढा, उसी समय ट्रक के चालक निजाम पुत्र अल्लाजान निवासी शोभापुर थाना दरियाबाद जिला बाराबंकी ने पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाडियां आपस में फंस गई। ट्रक चालक निजाम की गाडी में ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के घर वालों को सूचना दे दी है।

शेयर करें