मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

Video: औरंगाबाद में हुए सड़क हादसे के बाद तड़पता रहा शख्स, लोग निकलते रहे, हुई मौत

इंडिया वॉइस

Maharashtra news: एक सड़क हादसे की घटना का वीडियो औरंगाबाद से सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स को वाहन टक्कर मार देता है जिससे वह बुरी तरह घायल हो जाता है पर आश्चर्य की बात यह है की लोग अपनी अपनी गाडियाँ लेकर निकलते रहे किसिने पीड़ित की मदद नहीं की जिससे उसकी मौत हो गई।

शेयर करें

Maharashtra news: एक दिल देहला देने वाली घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सामने आ रही है जो इंसानियत को शर्मशार करने रख देने वाली है। जो सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पार करते हुए दुर्घटना का शिकार हो जाता है। लेकिन इस दौरान कोई उसे बचाने के लिए नहीं आता। वहीं उस शख्स को टक्कर मारने वाला वाहन आसानी से निकल जाता है। इसके अलावा वहां चल रहे अन्य वाहन भी घायल के आसपास से निकलते हुए देखे जा सकते हैं।

जैसा फुटेज में देखा जा सकता है कि दुर्घटना में घायल शख्स काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन युवक को किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। चाय मंगवाने गए इस युवक की हादसे में मौत हैरान करने वाली है। अगर वक्त पर लोग उसकी मदद कर देते तो वो जिंदा होता। कारों को किसी ने नहीं रोका लेकिन पास से गुजर रहे लोग तमाशा देखते रहे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की अभी कोई खबर सामने नहीं आई है।

किसी ने भी मदद नहीं की

हालांकि सीसीटीवी में कैद हुई घटना मानवता को शर्मशार जरूर कर रही है। बहुत से लोग सड़क किनारे खड़े होकर उस शख्स को तड़पता हुआ देख रहे थे। इस दौरान वहां से बस, कार और अन्य सभी तरह के वाहन गुजरे। लेकिन कोई भी मदद करने के लिए नहीं रुका।

टैग: road accident
शेयर करें