मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय फूट-फूट कर रोए आयुष्मान-अपारशक्ति

Rakesh

आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना के पिता ज्योतिषी पी खुराना का निधन हो गया। पी खुराना का शुक्रवार को पंजाब के मोहली में अंतिम संस्कार किया गया। 74 साल के पी खुराना हृदय रोग से पीड़ित थे।

AYUSHMANN
शेयर करें

मुंबई। अपनी मेहनत और काबिलियत से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले आयुष्मान खुराना और उनके परिवार के ऊपर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना के पिता ज्योतिषी पी खुराना का निधन हो गया। पी खुराना का शुक्रवार को पंजाब के मोहली में अंतिम संस्कार किया गया। 74 साल के पी खुराना हृदय रोग से पीड़ित थे। दो दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित श्मशान घाट पर किया गया।

आयुष्मान-अपारशाक्ति भावुक नजर आए

आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। जिसमें दोनों भाई अपने पिता को कंधा देते नजर आ रहे हैं। आयुष्मान और अपारशक्ति काफी भावुक नजर आएं। दोनों अपने चेहरे पर सनग्लासेस लगाए हुए थे। पिता पी खुराना के इस दुनिया को अलविदा कह देने की सूचना मिलते ही आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति शुक्रवार मोहली पहुंचे। उनके शव को  मनीमाजरा के शमशान घाट ले जाया गया। इस दौरान आयुष्मान की मां पूनम खुराना सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पिता ने की थी बॉलीवुड के बड़े स्टार बनने की भविष्यवाणी

आपको बता दें कि चंडीगढ़ में उपराष्ट्रपति के हाथों 20 मई को आयुष्मान खुराना को कला रत्न अवॉर्ड दिया जाना है। दुख की बात है कि वो इस खुशी को अपने पिता के साथ शेयर नहीं  कर पाएंगे। आयुष्मान अपने पिता के बेहद करीब थे। उन्हें बॉलीवुड का बड़ा स्टार बनाने में भी उनके पिता का योगदान माना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने आयुष्मान जब कम उम्र के थे तभी बोल दिया था कि एक दिन वो बॉलीवुड के बड़े स्टार बनेंगे।

शेयर करें