1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Flash Back 2021 : यूपी में अपराधियों के लिए बुरा रहा साल, बड़ी संख्या में हुआ एनकाउंटर

Flash Back 2021 : यूपी में अपराधियों के लिए बुरा रहा साल, बड़ी संख्या में हुआ एनकाउंटर

योगी सरकार की अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति की बदौलत प्रदेश में अपराधों में कमी आई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

  •  महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने उठाए प्रभावी कदम
  • अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्ति को भी किया गया जब्त  

Encounter In UP : उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल लगातार योगी सरकार पर हमलावर रहे हों। लेकिन बीते साल 2021 के आकड़ों की बात की जाये तो योगी सरकार की अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति की बदौलत प्रदेश में अपराधों में कमी आई है।

पढ़ें :- UP पुलिस के इतिहास में पहली बार...शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

वर्ष 2021 में कुल 3 लाख, 39 हजार, 230 भारतीय दंड विधान के तहत मुकदमे दर्ज हुए हैं। जो वर्ष 2020 के 3 लाख, 55 हजार, 110 के सापेक्ष 4.4 प्रतिशत कम है।

एनकाउंटर में मारे गए 26 अपराधी

योगी सरकार में पुलिस ने अपराध को जड़ से खत्म करने के वांछित वारंटियों और इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। अल्प समय में संगठित अपराध का सफाया हुआ है।

साल 2021 में उप्र पुलिस ने 1698 मुठभेड़ों में 26 कुख्यात अपराधियों को मार गिराया है। 763 अपराधी मुठभेड़ में घायल हुए जबकि कुल 3910 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान पुलिस के 182 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

10 अरब से अधिक की सम्पत्ति पर कसा शिकंजा

वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण पुलिस बल के लिए एक चुनौती के रुप में सामने आया। बावजूद पुलिस बल ने इस चुनौती को स्वीकार कर जन सेवा भाव से कार्य करते हुए अपना अहम योगदान दिया है। साथ ही अपराधियों, गुंडों, माफियाओं पर नकेल कसी है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण अपराध जगत से कमाई गई 10 अरब, 12 करोड़, 37 लाख रुपये से अधिक की चल अचल सम्पत्ति पर शिकंजा कसते हुए धवस्तीकरण, जब्तीकरण और सरकारी जमीन को अवमुक्त कराने की कार्रवाई की गई।

अपराधों में आई कमी

मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रवैया और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस की प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए इस वर्ष अपराध में काफी गिरावट देखने को मिली है।

पढ़ें :- UP बोर्ड 2025: बरेली जेल से निकली उम्मीद की किरण, बंदियों ने अच्छे नंबरों से पास की परीक्षा

वर्ष 2021 में डकैती की घटनाएं घटित हुई जो उसके पिछले वर्ष 2020 के सापेक्ष 40 प्रतिशत की कमी है। इस साल 1458 लूट की घटनाएं हुई जो कि पिछले साल की 1633 के सापेक्ष 23 प्रतिशत कम है।

साल 2021 में 3122 हत्या की घटना हुई जो वर्ष 2020 के 3779 के सापेक्ष 11 प्रतिशत की कमी है। बलवा में 29 प्रतिशत की कमी है। जबकि दुष्कर्म की वर्ष 2021 में 2289 घटनाएं घटित हुई, जो वर्ष 2020 के 2769 के सापेक्ष 17 प्रतिशत कम है।

वर्ष 2021 में कुल 339230 भारतीय दंड विधान के तहत मुकदमे दर्ज हुए है। जो वर्ष 2020 के 3 लाख, 55 हजार, 110 के सापेक्ष 4.4 प्रतिशत कम है।

270 अवैध शस्त्र फैक्ट्ररी बरामद

उप्र पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी और उसके निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। वर्ष 2021 में भारी संख्या में हथियार बरामद हुए है। इस वर्ष 379 बंदूके, 22,105 पिस्टल, 1185 रिवाल्वर, 218 राइफल,एके-47 व एक-056 के चार स्टेटगन,03 हैंड ग्रेनेड,2229 बम, अवैध कारतूस-39,714 कारतूस, एक एमएलजी और 270 फैक्ट्ररी पकड़ी है।

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 86,497 अभियुक्त गिरफ्तार

पढ़ें :- Jaunpur : तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलटी, आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

इस साल 2021 में पुलिस ने अपराधियों के साथ-साथ शराब के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस अवधि में 8147 मुकदमें दर्ज करते हुए अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 86,497 अभियुक्त गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 606626 लीटर अंग्रेजी शराब, 2240863 लीटर देशी शराब बरामद की गई है।

निरोधात्मक की गई कार्रवाई

उप्र पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी पर कार्रवाई करते हुए इस साल 2998 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 191 अभियुक्तों पर रासूका, 31764 अभियुक्तों पर गुंडा एक्ट, 2298 अभियुक्तों पर गोवध अधिनियम के अन्तर्गत एवं 8334 अभियुक्तों पर पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाईयां की गई है।

महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित परवेश

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अपराध में और विशेषता महिला संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर आने वाली छोटी-छोटी शिकायतों का भी संज्ञान लिया जा रहा है।

अक्टूबर माह में मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव पुलिसकर्मियों और समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है और उन्हें प्रत्येक दशा में अपराध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

वर्ष 2021 में मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त थानों पर 1535 महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पिंक बूथ बनाया गया।

पढ़ें :- प्रधान ने चलाई 15-16 राउंड गोली! जौनपुर में मच गया बवाल, BDC समेत 3 घायल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com