1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: मकान की छत गिरने से मलबे में दो दबे, गंभीर

बहराइच: मकान की छत गिरने से मलबे में दो दबे, गंभीर

यूपी के बहराइच जिले के हरदी गांव में रविवार को मकान की छत ढह जाने से दो लोग दब गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Rajni 

Updated Date

बहराइच यूपी के बहराइच जिले के हरदी गांव में रविवार को मकान की छत ढह जाने से दो लोग दब गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में एक ग्रामीण अपने पुराने मकान को तोड़वा रहा था। तभी मकान की छत ढह गई। मलबे में दबकर युवती व मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

गांव के लोगों ने मलबे से दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरदी थाना अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी गणेश शंकर अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। जिसके लिए वह पुराने मकान की दीवार को तुड़वा रहे थे। रविवार को कार्य के दौरान पुराने मकान की छत ढह गई। जिसके नीचे सुनैना पत्नी प्रताप निवासी नकवा गांव और श्रमिक किशन पुत्र सुखदेव दब गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com