1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः अनुज बनकर किया प्यार फिर दिया धोखा, बलिया की बेटी हुई ‘लव जिहाद’ का शिकार 

यूपीः अनुज बनकर किया प्यार फिर दिया धोखा, बलिया की बेटी हुई ‘लव जिहाद’ का शिकार 

यूपी के बलिया जिले की बेटी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयागराज गई थी। लेकिन वहां वह लव जिहाद का शिकार हो गई। प्यार में धोखा फिर शादी के बाद उसके सपने चूर-चूर हो गए। जब उसे सच्चाई का पता चला तो उसे किडनैप कर उसकी जान लेने की कोशिश की गई।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी के बलिया जिले की बेटी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयागराज गई थी। लेकिन वहां वह लव जिहाद का शिकार हो गई। प्यार में धोखा फिर शादी के बाद उसके सपने चूर-चूर हो गए। जब उसे सच्चाई का पता चला तो उसे किडनैप कर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। अब वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

पल्लवी (25) नर्सिंग की पढ़ाई के लिए आई थी प्रयागराज 

बलिया की रहने वाली पल्लवी (25) नर्सिंग की पढ़ाई के लिए प्रयागराज गई थी। जहां 2021 में उसकी मुलाकात अनुज नाम के लड़के से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, फिर बात शादी तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने 24 फरवरी 2022 को शादी कर ली।

जिसे अनुज समझा, असल में वह शादी के 3 दिन बाद मोहम्मद आलम निकला

पीड़िता का कहना है कि जिसे उसने अनुज समझा, असल में वह शादी के 3 दिन बाद मोहम्मद आलम निकला। जब उसे यह पता चला तो उसके पैरों तलें जमीन खिसक गई। पल्लवी ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसपर जानलेवा हमला हुआ। उसका अपहरण कर कौशांबी ले जाया गया और उस पर गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की गई। किसी तरह जान बचाकर उनके चंगुल से निकली।

पढ़ें :- UP : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मुस्‍ल‍िम समाज से नाराज हुईं मायावती

पीड़िता के शरीर पर गोलियों के भी निशान 

बताया कि शरीर पर गोलियों के निशान भी हैं। पीड़िता ने कहा कि मोहम्मद आलम के भाई मोहम्मद नूर आलम ने गोली मारी थी। इस घटना के बाद पीड़िता ने आरोपियों को सजा दिलाने की ठान ली। आरोपी प्रयागराज के म्योराबाद का रहने वाला है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में fir दर्ज कराई। बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com