नई दिल्ली, विकास आर्य : स्मार्टवॉच युवाओं को बेहद पसंद आती है। आज के दौर में टेक्नोलॉजी और ट्रेंड के साथ चलना भी जरूरी है। युवाओं की जरूरतों को देखते हुए आज भारतीय बाजार में कई कंपनी अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च कर चुकी है। इन स्मार्टवॉच में युवाओं को एक से बढ़कर एक फीचर मिल जाते हैं। इन स्मार्टवॉच में बल्ड प्रेशर मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन टैकिंग व स्लीप मॉनिटरिंग के साथ ही ईसीजी के भी फीचर मिलने लगे हैं। लेकिन फीचर के अनुसार ही इनके प्राइस भी अलग-अलग होते हैं। आज हम आपको बजट में आने वाली कुछ स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में हमने 5000 (Best News Smartwatches Under 5000) से सस्ती कीमत वाली स्मार्टवॉच को शामिल किया गया है।
Fire-Boltt Ninja 2
Fire Boltt Ninja 2 SmartWatch भी आपके लिए 5000 से कम कीमत में बेहतर विकल्प हो सकती है। इस वॉच को आप करीब 1599 रुपये में अपनी कलाई की शान बना सकते हैं। इसमें आपको 30 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वॉच में 1.3 इंच का Color Display मिलता है। इसे वाटर रेसिस्टेंट की IP68 की Rating मिली है। कंपनी इसकी बैटरी लाइफ सात दिनों की बताती है (Best News Smartwatches Under 5000)।
Amazfit Bip U
Amazfit Bip U को आप छूट के साथ अमेजन से करीब 2999 में खरीद सकते हैं। इस वॉच में आपको 1.43 इंच की एचडी कलर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड के ऑपशन आते हैं। स्ट्रेस मॉनिरिंग, ब्रिदिंग ट्रेनिंग और SpO2 सेंसर जैसे शानदार फीचर उपलब्ध कराए गए हैं।
इन स्मार्टवॉच्स की कीमतें अलग-अलग ऑनलाइन शॉपिंग की वेबसाइट में अलग-अलग हो सकती है। इसलिए इनको खरीदने से पहले मार्केट में इनकी कीमतों को अच्छी तरह से जांच लें और कस्टमर रिव्यू को भी अवश्य पढ़ें। इससे आपको इनकी पर्फोमेंस के बारे में भी पता चल जाएगा।