मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत; एक घायल

इंडिया वॉइस

Madhya Pradesh horrific accident: मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, यह घटना बैतूल जिले की है जहां शुक्रवार तड़के एक बस और कार की आपस में टक्कर हो गई और इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

शेयर करें

Madhya Pradesh horrific accident: मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, यह घटना बैतूल जिले की है जहां आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बैतूल जिले के झल्लर थाना क्षेत्र में एक बस और कार की आपस में सामने से भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस हादसे की जानकारी बैतूल के एसपी सिमला प्रसाद ने दी है.

सूत्रों ने इस हादसे की तस्वीर जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हुई और किस तरह कार के परखच्चे उड़ गए. माना जा रहा है कि कार में सवार यात्रियों की सबसे अधिक मौत हुई है. बस के केवल अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

बता दें कि इससे पहले 21 अक्टूबर की रात को मध्य प्रदेश के रीवा में भी भयंकर सड़क हादसा हुआ था. दिवाली से ठीक दो दिन पहले रीवा जिले में स्थित सोहागी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सोहागी पहाड़ के पास बस और ट्रक की आपस में भीषण भिड़ंत हो गई थी, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई थी. बस में मजूदर सवार थे, जो हैदराबाद से यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए आ रहे थे.

टैग: road accident
शेयर करें