Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, अफीम संग तस्कर गिरफ्तार

हरियाणाः कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, अफीम संग तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत के दिशा निर्देशों पर समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान "नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत" चलाया जा रहा है।

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत के दिशा निर्देशों पर समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान “नशा मुक्त हरियाणा–नशा मुक्त भारत” चलाया जा रहा है।

पढ़ें :- हरियाणाः जमीन विवाद में सरपंच की पत्नी की मौत, सरपंच घायल

इसी के तहत कार्रवाई करते हुए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र ने कैंटर सवार एक नशा तस्कर से 4.050 किलोग्राम अफ़ीम एवं 3.800 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उपपुलिस अधीक्षक राजकुमार, यूनिट कुरुक्षेत्र प्रभारी इंस्पेक्टर सुखपाल की पुलिस टीम उप निरीक्षक गुरनाम सिंह की अगुवाई में सरकारी स्कूल उगाला यारा रोड़ गाव बुहावा पर मौजूद थी।

तभी सूचना मिली कि बलजीत सिंह पुत्र बाबूराम निवासी मुराद माजरा जिला पटियाला (पंजाब) व गुरजिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी फरीदपुर जिला पटियाला (पंजाब) अफीम चूरापोस्त बेचने का काम करते हैं। ये नशा तस्कर मध्य प्रदेश की तरफ से अपने कैंटर में अफीम व चूरापोस्त छिपा कर लाते हैं। सूचना मिली कि इसी रास्ते शाहबाद से होते हुए पटियाला पंजाब की तरफ जाएंगे। इस कैंटर में भारी मात्रा में चूरापोस्त हो सकता है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने नाकाबंदी शुरू कर दी।

कुछ देर बाद एक सफेद रंग का कैंटर बुहावी गांव की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, जिसको उप निरीक्षक गुरनाम सिंह ने टॉर्च का इशारा करके साइड में रोकवाया। कैंटर में ड्राइविंग सीट पर  बैठा व्यक्ति खिड़की खोलकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जबकि बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गुरजिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी फरीदपुर जिला पटियाला (पंजाब) व भागने वाले व्यक्ति का नाम बलजीत सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी मुराद माजरा थाना जुल्का जिला पटियाला (पंजाब) बताया। कैंटर खोलकर चेक करने पर बैग के अंदर से प्लास्टिक के डिब्बे से अफीम बरामद हुई।

जिसका वजन 4 किलो 050 ग्राम हुआ। इसके अलावा दूसरे पॉलिथीन के अंदर से डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ। जिसका वजन 3 किलो 800 ग्राम था। हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र उप निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुछताछ के दौरान सप्लायर्स का पता लगाकर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पढ़ें :- हरियाणाः नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, अफीम बरामद  

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com