मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
बिहार

Bihar : बिहार के पूर्णिया में ट्रक पलटा, 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल

पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। ट्रक में बोरवेल का सामान लदा था। लोहे के पाइप के नीचे दबने से मजदूरों की मौत हो गई।

शेयर करें

पटना/पूर्णिया, 23 मई। बिहार में पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (NH)-57 पर सोमवार सुबह अगरतला से जम्मू-कश्मीर जा रहे ट्रक के पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें से दो की स्थिति गंभीर है। मृतकों में ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत, एक अज्ञात शामिल हैं। सभी राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा के बताए जा रहे हैं। ये लोग ट्रक में सवार थे। पूरी जानकारी पुलिस ने दी।

ट्रक चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। ट्रक में बोरवेल का सामान लदा था। लोहे के पाइप के नीचे दबने से मजदूरों की मौत हो गई। बचाव और राहत कार्य जारी है। जेसीबी से ट्रक को उठाया गया है। सभी शव जलालगढ़ थाने पहुंचाए गए हैं। सर्किल बी इंस्पेक्टर राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

ट्रक ड्राइवर घटना के बाद से फरार

जानकारी के मुताबिक ट्रक पलटते ही लोहे के पानी के पाइपों के नीचे सभी मजदूर दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रक अगरतला से जम्मू कश्मीर जा रहा था। वहीं घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप से लदा ट्रक काफी तेज गति से जा रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसकी वजह से ये घटना घटी। ट्रक पर सवार सभी लोग मजदूर क्लास के लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ है। उधर ट्रक ड्राइवर घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

टैग: bihar
शेयर करें