मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः रामनगर में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Rakesh

रामनगर में शुक्रवार की देर शाम युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

accident
शेयर करें

रामनगर। रामनगर में शुक्रवार की देर शाम युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि गौजानी गांव निवासी विनय पाल मेहरा बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच चोरपानी के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उपचार के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया।

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ओवर स्पीड का प्रतीत होता है। फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

शेयर करें