मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
छत्तीसगढ़

उत्तराखंडः लक्सर में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ , तीन गिरफ्तार

Rajni

लक्सर पुलिस को एक बार फ़िर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के साथ ही तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।

arrest accused
शेयर करें

लक्सर। लक्सर पुलिस को एक बार फ़िर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के साथ ही तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई 14 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही थीं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी।

बताया कि कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक जुलाई को बाकरपुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाइकों पर सवार तीन संदिग्धों को रोक लिया।

इस दौरान जब पुलिस ने उनसे बाइकों के दस्तावेज आदि मांगे तो वह दिखाने में असमर्थ रहे। इसके बाद पुलिस ने उनसे कोतवाली लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल उनके द्वारा चोरी की गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई अलग-अलग कंपनी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिनकी कीमत तकरीबन दस लाख रुपए है।

बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुमित कुमार निवासी सेठपुर कोतवाली लक्सर, मुकुल निवासी ऐथल व परमजीत निवासी झबीरन नसीरपुर कला थाना पथरी बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें