मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Big News: अमरावती में सड़क दुर्घटना में महाराष्‍ट्र सरकार में शामिल सहयोगी पार्टी के अध्‍यक्ष गंभीर रूप से घायल, अस्‍पताल में भर्ती

इंडिया वॉइस

Road Accident: महाराष्‍ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है,महाराष्‍ट्र सरकार में शामिल सहयोगी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.इस घटना में उन्हे आंख और पैर में काफी चोटे आई है,इलाज के लिए इन्हे अमरावती के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

शेयर करें

Amravati: महाराष्‍ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है,महाराष्‍ट्र सरकार में शामिल सहयोगी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता (प्रहार पार्टी के अध्‍यक्ष बच्‍चू कडू ) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.इस घटना में उन्हे आंख और पैर में काफी चोटे आई है,इलाज के लिए इन्हे अमरावती के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल प्रहार पार्टी के अध्‍यक्ष बच्‍चू कडू रास्ता क्रॉस कर रहे थे तभी एक बाइक ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दिया,इस हादसे में बच्‍चू कडू के सिर, आंख और पैर में चोटें आई हैं. हादसे के बाद प्रहार पार्टी के अध्‍यक्ष बच्‍चू कडू को अमरावती के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

इससे पहले दिसंबर 2022 में महाराष्ट्र में ही एक भीषण सड़क दुर्घटना में बीजेपी विधायक जय कुमार गोरे बुरी तरह से घायल हो गए थे. यह हादसा पुणे-पंढरपुर रोड पर सतारा जिले के पास मलठन में हुआ था. उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके साथ उनका ड्राइवर और दो गार्ड भी जख्मी हुए थे. उनकी फॉर्च्यूनर कार तकरीबन 50 फुट गहरी खाई में बाणगंगा नदी के पास गिर गई थी. इस हादसे के बाद बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनकी कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की थी.

टैग: road accident
शेयर करें