मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः रामनगर में बस ने स्कूटी सवारों को रौंदा, दो की मौत

Rajni

रोडवेज स्टेशन के समीप रानीखेत रोड पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

accident
शेयर करें

रामनगर। रोडवेज स्टेशन के समीप रानीखेत रोड पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गौरी पांडे (40) पुत्र दया किशन, विक्रम सिंह नेगी (38) पुत्र जगत सिंह नेगी स्कूटी से एक अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए विश्राम घाट जा रहे थे। रानीखेत रोड पर पीछे से आ रही प्राइवेट बस बेकाबू हो गई और बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।

स्कूटी बस के पहिए में दब गई। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था मे रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। एसआई अनीस अहमद ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। बस चालक फरार है।

शेयर करें