मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

रफ्तार की मारः पेड़ से टकराकर कार सवार चार की जान गई, एक गंभीर

Rajni

यूपी के मथुरा जिले में बुधवार की सुबह राया थाना क्षेत्र के बलदेव रोड पर कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

शेयर करें

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में बुधवार की सुबह राया थाना क्षेत्र के बलदेव रोड पर कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बलदेव निवासी पांच लोग ईको कार में सवार होकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने मथुरा आरटीओ आफिस जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने कार में दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अचल, आकाश निवासी गांव आगई, थाना बलदेव और योगेश, अंकित निवासी कस्बा दाऊजी थाना बलदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं सैंकी निवासी गांव आंगई, थाना बलदेव की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख 

परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना से गांवों में मातम छाया हुआ है। हादसे की जानकारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुःख व्यक्त किया है और घायल के समुचित उपचार का निर्देश दिया है।

शेयर करें