छपरा में जहरीली शराब पीने से अभी तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है. मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मढ़ौरा एसडीपीओ योगेंद्र कुमार का ट्रांस्फर कर दिया गया है. वहीं एसएचओ रितेश मिश्रा और पुलिस कांस्टेबल विकेश तिवारी के सस्पेंड कर दिया गया है.

