1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः पाखरो रेंज घोटाले में सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, पूर्व डीएफओ और रेंजर के घर छापा

उत्तराखंडः पाखरो रेंज घोटाले में सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, पूर्व डीएफओ और रेंजर के घर छापा

पाखरो रेंज घोटाले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने पूर्व डीएफओ और रेंजर के घर छापा मारा। इस मामले में पिछले साल विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद विजिलेंस ने पिछले साल ही बृजबिहारी शर्मा को गिरफ्तार किया था।

By Rakesh 

Updated Date

देहरादून। पाखरो रेंज घोटाले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने पूर्व डीएफओ और रेंजर के घर छापा मारा। इस मामले में पिछले साल विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद विजिलेंस ने पिछले साल ही बृजबिहारी शर्मा को गिरफ्तार किया था।

पढ़ें :- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा, विरोध मार्च के दौरान हिरासत में राहुल-प्रियंका

इसके बाद 24 दिसंबर 2022 को पूर्व डीएफओ किशनचंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में निर्माण घोटाले के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए थे।

मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई ने शुक्रवार को हरिद्वार में पूर्व डीएफओ किशनचंद के घर और देहरादून में पूर्व रेंजर बृज बिहारी शर्मा के घर छापे भी मारे। इस दौरान वहां से बहुत से दस्तावेज सीबीआई ने कब्जे में लिए हैं। सीबीआई इस प्रकरण में और लोगों को भी नामजद कर सकती है।

पिछले दिनों पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत का नाम भी इस प्रकरण में सामने आया था। विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज के 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी का निर्माण होना था।  इस पूरे मामले पर जब प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया गया कि क्या अब पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं तो मुख्यमंत्री धामी ने अपने जवाब में कुछ ज्यादा ना बोलते हुए सिर्फ इतना कहा कि ये मामला न्यायालय के अधीन चल रहा है और सीबीआई की देखरेख में इसकी जांच चल रही है।

पढ़ें :- Pitru Paksha : पितृपक्ष में मोक्षदायी है महाराष्ट्र का मेघंकर तीर्थ, यहां श्राद्ध से पितरों को मिलती है मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com