मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Himachal pradesh: चंबा और भरमौर को पठानकोट से जोड़ने वाले NH पर लैंडस्लाइड से टूटा लूणा पुल , बड़ी संख्या में लोग फंसे

इंडिया वॉइस

Chamba Bridge Collapsed: हिमाचल-प्रदेश के चंबा से एक बार फिर पुल टूटने की घटना सामने आई है,चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को लैंडस्लाइड होने से चट्टाने इस पुल पर गिरी और पुल टूट गया,यह पुल चंबा और भरमौर को पठानकोट से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 154 A पर बना था,इस घटना के वजह से भरमौर के लोग भरमौर में और भरमौर जाने वाले लोग अब लूणा में फंस गए हैं. वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से मुक़म्मल तौर पर ठप हो गई है.

शेयर करें

Chamba: हिमाचल-प्रदेश के चंबा से एक बार फिर पुल टूटने की घटना सामने आई है,चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को लैंडस्लाइड होने से चट्टाने इस पुल पर गिरी और पुल टूट गया,यह पुल चंबा और भरमौर को पठानकोट से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 154 A पर बना था,इस घटना के वजह से भरमौर के लोग भरमौर में और भरमौर जाने वाले लोग अब लूणा में फंस गए हैं.

पुल टूटने के वजह से यह क्षेत्र शेष दुनिया से कट गया है. यह घटना देर रात की है. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से मुक़म्मल तौर पर ठप हो गई है, दो दिन में चंबा जिले में यह दूसरा पुल टूटा है. इससे पहले, भरमौर के होली के चोली का पुल ओवरलोड ट्रकों की वजह से टूट गया था.

रावी नदी के बगल में चिरचिन्ड नाले पर यह पुल बना हुआ था. शनिवार को पहाड़ी दरकने से चट्टाने इस पुल पर गिरी और पुल टूट गया. फिलहाल, भरमौर के लोग भरमौर में और भरमौर जाने वाले लोग अब लूणा में फंस गए हैं. वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से मुक़म्मल तौर पर ठप हो गई है.

शेयर करें