Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल में कुदरत की मारः कई शहरों में घर ढहे, गाड़ियां पानी में बहीं, बारिश और लैंडस्लाइड के चलते लोगों का जीवन मुश्किल में

हिमाचल में कुदरत की मारः कई शहरों में घर ढहे, गाड़ियां पानी में बहीं, बारिश और लैंडस्लाइड के चलते लोगों का जीवन मुश्किल में

उत्तर भारत के कई राज्य भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। मूसलधार बारिश ने कई राज्यों में कहर बरपा रखा है। भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कई लोगों के मकान ढह गए हैं तो कई की जान भी चली गई है।

By Rajni 

Updated Date

शिमला। उत्तर भारत के कई राज्य भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। मूसलधार बारिश ने कई राज्यों में कहर बरपा रखा है। भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कई लोगों के मकान ढह गए हैं तो कई की जान भी चली गई है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से कुल्लू में तबाही, कई बहुमंजिला इमारतें ढहीं

नदी -नाले उफान पर हैं। सड़कों के टूट जाने से कई गांव टापू बन गए हैं। इन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मूसलधार बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश और लैंडस्लाइड के चलते कई लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में कई शहरों में घर और गाड़ियां पानी में बह गए।

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कई दिनों से लगातार भीषण बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना भी नहीं है। लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। सड़कें और हाइवे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 घंटे में सोलन, शिमला, सिरमौर कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इसके साथ उना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ जाने से मंडी में बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिसकी वजह से कई घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके साथ 12 पुल पानी में बह गए हैं। 7 नेशनल हाईवे समेत 828 से ज्यादा सड़कें ठप हैं। बता दें बारिश से बीते सोमवार को 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि छह उफनाती नदियों और नालों में बह गए हैं।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेशः भारी बारिश से सोलन के कंडाघाट में फटा बादल, सात की मौत, शिवमंदिर भूस्खलन की चपेट में
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com