मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन आने से दो लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

इंडिया वॉइस

हिमाचल-प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है,हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन (एवलांच) से 2 लोगों की मौत हो गई है,यह हिमस्खलन लाहौल के दारचा से आगे शिंकुला मार्ग पर आया है.

Uttarkashi: Snowfall near Dodital area in Uttarkashi, Wednesday, Nov. 18, 2020. (PTI Photo)(PTI18-11-2020_000107B)
शेयर करें

Kyelang:हिमाचल-प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है,हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हिमस्खलन (एवलांच) से 2 लोगों की मौत हो गई है,यह हिमस्खलन लाहौल के दारचा से आगे शिंकुला मार्ग पर आया है.अभी भी कईयों के दबे होने की आशंका है

प्रशासन ने दो शवों के मिलने के पुष्टि की है.इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव के लिए केलांग जिला मुख्यालय से टीमें भेजी गई हैं.बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है,जानकारी के अनुसार, केलांग से दारचा (Darcha) से आगे शिंकुला मार्ग पर छीका गांव पड़ता है. यहीं पर एवलांच आया है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि हिमस्थलन में बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के तीन मजदूर, स्नो कटर और मशीनरी दब गई है.

मृतक मजदूरों की पहचान राम बुद्ध और राकेश के रूप में हुई है. जबकि लापता व्यक्ति की पहचान नेपाल निवासी छेरिंग लामा के रूप में हुई है. घटना लाहौल के जिला मुख्यालय केलांग से 35 किलोमीटर दूर शिकुंला दर्रे के पास हुई है. बता दें कि लाहौल में बीते दिनों भारी हिमपात हुआ था. उसके बाद से मौसम साफ चल रहा है और तेज धूप खिलने से बर्फ पिघल रही है और ग्लेशियर टूट रहे हैं.

शेयर करें