मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

Himachal News: ऊना जिले में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार बेटे और मां की मौके पर ही मौत, बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

इंडिया वॉइस

Road accident:हिमाचल-प्रदेश के ऊना से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, ऊना जिले के थाना बंगाणा के तहत ननावीं में एक परिवार के 2 सदस्यों (6 साल के बेटे और मां) की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल है,जिसे स्थानीय लोगों ने बंगाणा अस्पताल पहुंचाया है.

शेयर करें

Una News:हिमाचल-प्रदेश के ऊना से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, ऊना जिले के थाना बंगाणा के तहत ननावीं में एक परिवार के 2 सदस्यों (6 साल के बेटे और मां) की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल है,जिसे स्थानीय लोगों ने बंगाणा अस्पताल पहुंचाया है.

इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची थाना बंगाणा पुलिस एवं एसडीएम बंगाणा ने घटना स्थल का जायजा लिया,पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है,पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम ने पुष्टि करते हुये बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है,और पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

यह पूरा मामला ऊना जिले के थाना बंगाणा के तहत ननावीं का है जहां करनैल सिंह गांव रायपुर पंजाब अपनी पत्नी सरवन कौर और बेटे वंशप्रीत के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेककर वापस घर जा रहे थे. मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ननावी के तीखे मोड़ पर उनकी बाइक स्किड हो गई. इसी दौरान बंगाणा की तरफ से जा रहे ट्रक की साइड से टकराने के बाद करनैल की पत्नी और बेटा ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गए और बाइक चालक दूसरी तरफ गिरा. दर्दनाक सड़क हादसे में करनैल की पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई,और करनैल सिंह घायल हो गया.

शेयर करें