1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chandra Grahan 2022: कुछ ही देर में शुरू होगा चंद्र ग्रहण; जानें पटना, दिल्ली, रांची और हरिद्वार सहित अन्य शहरों में ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2022: कुछ ही देर में शुरू होगा चंद्र ग्रहण; जानें पटना, दिल्ली, रांची और हरिद्वार सहित अन्य शहरों में ग्रहण का समय

दुनिया मंगलवार यानी आज 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखने जा रही है. यह चंद्र ग्रहण आज शाम के समय से प्रारंभ होगा. हालांकि, इसका सूतक काल 09 घंटे पहले ही लग गया. सूतक काल का समय सुबह 9 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हो चुका है. सूतक काल के लगने का मतलब है कि इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं​ किए जाएंगे और मंदिरों के कपाट ग्रहण के समापन तक बंद रहेंगे.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Chandra Grahan 2022: ग्रहण के दौरान चंद्रमा, पृथ्वी की छाया के सबसे काले भाग, उम्ब्रा में प्रवेश करता है। इस प्रक्रिया में, चंद्रमा एक लाल रंग में बदल जाता है, इसे ब्लड मून घटना कहते हैं। आज कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 2 बजकर 37 मिनट पर लगेगा और इसका सूतक काल सुबह 5 बजकर 53 मिनट से शुरू हो चुका है. जानकारी के मुताबिक, चंद्र ग्रहण 6.18 पर खत्म हो जाएगा. यह चंद्र ग्रहण इस साल का चौथा ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण भी है. इसके बाद इस वर्ष कोई ग्रहण नहीं लगेगा. जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

भारत में चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत की राजधानी नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण शाम 5. 28 से शुरू होगा और यह चंद्र ग्रहण 6.18 बजे समाप्त होगा. इसका सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू हो गया है. हालाँकि विभिन्न शहरों में ग्रहण शुरू होने का अलग-अलग समय हैं. आइये नीचे दी गई तालिका से भारत के प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण शुरू होने का समय.

देश में आज कहां-कहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण- जानें समय
कोलकाता-शाम 4:52 पर
पटना- शाम 5:00 बजे
रांची-शाम 5:03 पर
भुवनेश्वर-शाम 5:05 पर
ईटानगर-शाम 4:23 पर
कटक -शाम 5:05 पर

देश में आज कहां-कहां दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण- जानें समय
लखनऊ- शाम 5:16 पर
मुंबई-शाम 6:01 पर
भोपाल- शाम 5:36 पर
गांधीनगर- शाम 5:55 पर
रायपुर-शाम 5:21 पर
हैदराबाद-शाम 5:40 पर
चेन्नई- शाम 5:38 पर

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

देहरादून और भोपाल में चंद्र ग्रहण कब
देहरादून में चंद्र ग्रहण 2:30 बजे से 6:30 बजे तक रहेगा.
भोपाल में चंद्रोदय के साथ शाम 5:10 से चंद्र ग्रहण शुरू होगा, जो शाम 6:23 पर समाप्त होगा.

बेंगलुरु और पुणे में कब है चंद्र ग्रहण
बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पुणे : शाम 6:01 बजे से शाम 6:18 बजे तक

गुजरात में चंद्र ग्रहण कब दिखेगा
अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक
सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक

हरिद्वार, धर्मशाला और चंडीगढ़ में चंद्र ग्रहण का समय
हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक
धर्मशाला : शाम 5:30 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक

कानपुर, प्रयागराज और अयोध्या में ग्रहण का समय
कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक
प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक
अयोध्या में शाम 5:19 बजे से शाम 6.19 बजे तक

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

दिल्ली-मुंबई और गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण का समय
नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक
मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक

पटना, रांची, कोलकाता समेत इन 5 शहरों में चंद्र ग्रहण का समय
पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भुवनेश्वर : शाम 5:10 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक
रायपुर : शाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com