1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किया माल्यार्पण, पढ़ें

सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किया माल्यार्पण, पढ़ें

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में कृषकों/कृषि उद्यमियों व कृषि वैज्ञानिकों को पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान सीएम ने महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए  उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में कृषकों/कृषि उद्यमियों व कृषि वैज्ञानिकों को पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान सीएम ने महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए  उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि सबसे उपजाऊ भूमि है। कृषि में तकनीकी का कर उपयोग  किसान अपनी उत्पादन छमता को बढ़ाता है

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया मे नई ताकत के रूप में उभर रहा है,चौधरी साहब के अन्नदाता किसानों को समृद्ध बनाने के लिए 2014 में प्रधानमंत्री जी ने कार्यक्रम शुरू किए जो सार्थक सिद्व हुए। खेती में लागत कम हो,और लाभ ज्यादा हो,उत्पादकता बढ़े इस दिशा में कार्य भी हो हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश मे किसान फसल बीमा योजना लागू हुई।

उत्तर प्रदेश में पिछले 5 वर्ष में कई कार्य हुए। सरकार में आने के बाद हमने 86 लाख किसानों के कर्ज को माफ किया गया है। आज लागत का डेढ़ गुना एमएसपी कार्यक्रम भी लागू हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रदेश के 2 करोड़ 60 लाख किसानों को 51 हजार करोड़ की राशि दी जा चुकी है

उन्होंने पूर्व सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि चीनी मिलों को बेच दिया था। गोरखपुर पिपराइच मिल नई लगाई गई,नजीबाबाद चीनी मिल का विस्तार किया गया है। हमारी सरकार बहुत मजबूती से  किसानों के विकास के लिए काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में लघु और सीमांत किसानों की संख्या ज्यादा है। इसीलिए कृषक उत्पादक संगठन इसमे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि देश की कुल आबादी का 16%आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com