मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर
दिल्ली

सशस्त्र बलों में वित्तीय तालमेल और एकजुटता पर सम्मेलन 5 अगस्त को, CDS जनरल अनिल चौहान करेंगे अध्यक्षता

Desk

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 05 अगस्त को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित शीर्ष स्तरीय त्रि-सेवा वित्तीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों के वित्तीय मुद्दों में एकजुटता और तालमेल बढ़ाना है। इसमें रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय (वित्त), रक्षा लेखा महानियंत्रक, सेवाओं के एकीकृत वित्तीय सलाहकार, सरकारी ई-मार्केटप्लेस, सेवा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

chief of defence staff gen anil chauhan
chief of defence staff gen anil chauhan
शेयर करें

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 05 अगस्त को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित शीर्ष स्तरीय त्रि-सेवा वित्तीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों के वित्तीय मुद्दों में एकजुटता और तालमेल बढ़ाना है। इसमें रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय (वित्त), रक्षा लेखा महानियंत्रक, सेवाओं के एकीकृत वित्तीय सलाहकार, सरकारी ई-मार्केटप्लेस, सेवा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

सशस्त्र बलों में एकीकरण और संयुक्तता पर चल रहे अभियान के लिए निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप, सहयोग बढ़ाने और वित्तीय मुद्दों पर अधिक तालमेल बनाने के लिए मुख्यालय आईडीएस द्वारा समन्वयित किया जा रहा है। रक्षा वित्त में विभिन्न हितधारकों के परिप्रेक्ष्य को समझने और रक्षा खरीद में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने के पहलुओं पर चर्चा निर्धारित है।

वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएँ) और महानिदेशक (अधिग्रहण) भी शीघ्र खरीद में अपने संगठनों द्वारा की गई भूमिकाओं और कार्यों पर विशेष बातचीत करेंगे।यह शीर्ष स्तरीय सम्मेलन सभी हितधारकों MOD, MOD (Fin), HQIDS, SHQs, तटरक्षक बल और CGDA को एक मंच पर लाता है।

शेयर करें