मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर
दिल्ली

पश्चिमी वायु कमान का कमांडर सम्‍मेलन-2024, “भारतीय वायु सेना – सशक्त, सक्षम, आत्मनिर्भर” पर जोर  

Desk

भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्‍ल्‍यूएसी) के कमांडरों का दो दिवसीय सम्मेलन 6 और 7 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सम्‍मेलन में वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मुख्य अतिथि थे। डब्‍ल्‍यूएसी के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा ने उनकी अगवानी की और उनके आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

commondar
commondar
शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान (डब्‍ल्‍यूएसी) के कमांडरों का दो दिवसीय सम्मेलन 6 और 7 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सम्‍मेलन में वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मुख्य अतिथि थे। डब्‍ल्‍यूएसी के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा ने उनकी अगवानी की और उनके आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सम्मेलन के दौरान सीएएस ने डब्‍ल्‍यूएसी एओआर के कमांडरों के साथ बातचीत की और मल्‍टी-डोमेन युद्ध लड़ने और जीतने की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने इस वर्ष की थीम “भारतीय वायु सेना – सशक्त, सक्षम, आत्मनिर्भर” पर जोर दिया और भारतीय वायुसेना को और भी बड़ी उपलब्धियों तक ले जाने के लिए सभी कमांडरों की सामूहिक क्षमता, क्षमता और प्रतिबद्धता का आहवान किया।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में  प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें बेहतर प्रशिक्षण और योजना के माध्यम से परिचालन क्षमता में वृद्धि; नए शामिल किए गए उपकरणों का शीघ्र संचालन; सुरक्षा और संरक्षा, तथा सभी स्तरों पर व्यक्तियों को सशक्त बनाकर नेतृत्व क्षमता का विकास करना शामिल हैं ताकि वे भविष्य के लिए तैयार हो सकें और एक बल बन सकें।

सीएएस ने अपने संबोधन में भारत और विदेश दोनों में एचएडीआर के लिए सबसे पहले तैयार रहने; उच्च परिचालन उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए ‘दुर्जेय लड़ाकू बल’ बने रहने तथा हमेशा ‘मिशन, अखंडता और उत्कृष्टता’ के आईएएफ के मूल मूल्यों को सर्वोपरि रखने के लिए डब्ल्यूएसी की सराहना की।

शेयर करें