मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

सतपाल महाराज पर कांग्रेस का प्रहार, आपदा की जानकारी नहीं दे पाए महाराज !

Rakesh

उत्तराखंड आपदाओं से जूझ रहा है। प्रशासन इन आपदाओं से बचाने के लिए हर संभव प्रयास भी करती हैं। मगर क्या आपदा को लेकर वो विभाग सजग है जिसकी इस आपदा से निपटने की जिम्मेदारी है।

satpal ji maharaj
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड आपदाओं से जूझ रहा है। प्रशासन इन आपदाओं से बचाने के लिए हर संभव प्रयास भी करती हैं। मगर क्या आपदा को लेकर वो विभाग सजग है जिसकी इस आपदा से निपटने की जिम्मेदारी है।

हाल ही में उत्तराखंड सरकार के दिग्गज और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जब बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस की तो वो खुद मीडिया के सवालों से घिरते हुए नजर आएं। सतपाल महाराज उत्तराखंड सरकार के वो दिग्गज मंत्री हैं जिनके पास भारी भरकम विभाग है।

मंत्री को आपदा में हुए नुकसान की नहीं है कोई जानकारी

मगर मंत्री सतपाल महाराज को ना तो आपदा में हुए नुकसान की कोई जानकारी है और ना ही मीडिया के उन सवालों का जवाब। जो किसी भी विभागीय मंत्री के लिए जरूरी होता है। मंत्री जी के पास तो आंकड़े नहीं है मगर हकीकत ये हैं कि मानसून सीजन में अभी तक लोक निर्माण विभाग को जहां 300 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

पुलों के क्षतिग्रस्त होने से लगभग डेढ़ सौ करोड़ का नुकसान हो चुका है। तो सवाल ये कि क्या मंत्री जी को अभी तक नुकसान के बारे में कोई जानकारी विभाग के अधिकारियों की तरफ से नहीं दी गई या फिर मंत्री का अधिकारियों के साथ कोई तेलमेल नहीं है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बात की जाए तो उनके पास भारी भरकम लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग,  सिंचाई विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग है लेकिन इस आपदा की घड़ी में कितना नुकसान विभाग को हुआ है इसका एक भी जवाब मंत्री के पास मौजूद नहीं है। अब विपक्ष में बैठी कांग्रेस महाराज के सियासी ज्ञान पर सवाल उठा रही है ।

शेयर करें