मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Congress : कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य अब नहीं बचा- सुब्रमण्यम स्वामी

इंडिया वॉइस

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बारे में डॉ. स्वामी ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के अलगाव की वजह का विश्लेषण होना चाहिए।

शेयर करें

नागपुर, 02 मार्च। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। जिसकी वजह से अब कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य भी नहीं बचा है।

डॉ. स्वामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात करने बुधवार को नागपुर पहुंचे डॉ. स्वामी ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए भी कुछ नहीं किया। डॉ. स्वामी ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ भी कहेंगी तो लोग उन पर विश्वास नहीं करेंगे। गांधी-वाड्रा परिवार के जरिए कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। पूरे देश में इन्हें विदेशी माना जाता है और वो विदेशी की तरह दिखाई भी देते हैं। डॉ. स्वामी ने उम्मीद जताई कि पांचों राज्यों में बीजेपी विजयी होगी।

बीजेपी और शिवसेना के अलगाव पर हो विश्लेषण- स्वामी

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार महाराष्ट्र के नेता अनिल देशमुख और मंत्री नवाब मलिक पर डॉ. स्वामी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लोग फिरफ्तार होते थे। अगर देशमुख और नवाब मलिक निर्दोष हैं तो उनके सामने अदालत का विकल्प खुला है। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बारे में डॉ. स्वामी ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के अलगाव की वजह का विश्लेषण होना चाहिए।

वहीं सरसंघचालक डॉ. भागवत से मुलाकात को लेकर डॉ. स्वामी ने कहा कि संघ मुख्यालय जाऊंगा, बतौर स्वामी अगर डॉ. भागवत का पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम नहीं हुआ तो उनसे मुलाकात होगी। बहरहाल इस मुलाकात की वजह पर स्वामी बोलने से बचते नजर आए।

टैग: congress
शेयर करें