मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं योगी सरकार के स्वरोजगार के विजन पर खरा उतरा आजमगढ़, बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर रोहतक में ढाबे पर खूनी वारदात: अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की हत्या सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक! केंद्र ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल ‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज
उत्तर प्रदेश

यूपीः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का दावा- 2024 में केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार  

Rakesh

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री राय शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। संगम में स्नान के बाद हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। 2024 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने का दावा किया। कहा कि 2009 से ज्यादा सीटें 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी लाएगी।

ajay rai
शेयर करें

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री राय शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। संगम में स्नान के बाद हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। 2024 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने का दावा किया। कहा कि 2009 से ज्यादा सीटें 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी लाएगी।

अजय राय ने कहा कि देश की जनता 2024 में बीजेपी को केंद्र से उखाड़ फेंकेगी। अजय राय ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधा। कहा कि डिप्टी सीएम के शहर कौशांबी में दलितों की हत्या हुई। दलितों की जमीनों पर कौशांबी में जबरन कब्जा हो रहे हैं। यही वजह है कि कौशांबी की जनता ने केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। अजय राय ने बीजेपी को लोकतंत्र का हत्यारा बताया। कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

फुलपुर और प्रयागराज लोकसभा सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट बताया

प्रियंका गांधी के फूलपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर अजय राय फुलपुर और प्रयागराज लोकसभा सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट बताया। कहा कि निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा को यहां से चुनाव लड़ने पर पार्टी को फायदा होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा जाएगा।

इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग पर अजय राय ने कहा कि ऐसी घटना का कांग्रेस निंदा करती है।इजरायल और गाजा पट्टी में आम जनजीवन सामान्य हो, ऐसी कामना मां गंगा से करते हैं।

टैग: politics
शेयर करें