1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः  कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया मौन सत्याग्रह

छत्तीसगढ़ः  कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया मौन सत्याग्रह

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह किया।

By Rajni 

Updated Date

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन सत्याग्रह किया। AICC ने राहुल गांधी के प्रति समर्थन और एकजुटता दिखाने के लिए ये मौन सत्याग्रह रखा है।

पढ़ें :- Chhattisgarh : बालोद में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

रायपुर के गांधी मैदान में प्रदेश के तमाम नेता इस सत्याग्रह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सत्ता और संगठन के कई बड़े चेहरे एक साथ मौन रहकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि देशभर में मौन सत्याग्रह कर कांग्रेसी अपना रोष प्रकट करेंगे।

राहुल गांधी के खिलाफ रची जा रही है साजिश 

राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। न्यायालय के खिलाफ हम कुछ नहीं कह रहे है,लेकिन उनके फैसले के खिलाफ हम जाएंगे, हम उनसे सहमत नहीं है। राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है और उनकी आवाज दबने नहीं देंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सत्याग्रह का आयोजन किया गया था। लोकतंत्र को खत्म करने और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई। उनके निवास को खाली करवाया गया है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद

उसके विरोध में आज रायपुर के गांधी मैदान में सभी कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने मौन धरना दिया। केंद्र सरकार दबाव में हैं। राहुल गांधी की पदयात्रा से कई राज्यों के रिजल्ट से घबराए हुए हैं। जो आवाज आज राहुल गांधी उठा रहे हैं उसे कुचलने की कोशिश की जा रही है।

 

 

 

 

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट

​

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com