मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

इरफान अंसारी के विवादित बोल- महागामा को कहा मिनी पाकिस्तान

Rajni

इन महाशय का तो लगता है कि विवादों से पुराना नाता है। मुश्किल में जुम्मा-जुम्मा हफ्ता भर हुआ है। इरफान अंसारी हाल ही में बाबा बागेश्वर पर विवादित टिप्पणी करके बुरे फंस गए थे।

irfan ansari
शेयर करें

रांची । इन महाशय का तो लगता है कि विवादों से पुराना नाता है। मुश्किल में जुम्मा-जुम्मा हफ्ता भर हुआ है। इरफान अंसारी हाल ही में बाबा बागेश्वर पर विवादित टिप्पणी करके बुरे फंस गए थे।

लेकिन इनपर तो वहीं लाइनें फिट बैठती हैं कि चोर चोरी भूल सकता है, पर सीना जोरी नहीं। तभी तो जनाब अपनी जुबान पर काबू नहीं रख पा रहे हैं और लगातार विवादित बयान देते जाते हैं। और अब एक बार फिर माननीय ने विधानसभा क्षेत्र महागामा को मिनी पाकिस्तान कह दिया। जिसको लेकर बवाल उठ खड़ा हुआ है।

बयान पर उठ खड़ा हुआ है बवाल 

इरफान अंसारी ने कहा कि यदि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को हराना है तो गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से किसी मुस्लिम प्रत्याशी को उतारना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जैसे मतदाताओं के नजरिए से महागामा को मिनी पाकिस्तान कहा जाता है। ऐसे मधुपुर, जरमुंडी और गोड्डा में भी मुस्लिम आबादी है।

तो वहीं इरफान अंसारी के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेताओं ने जमकर निशाना साधा। कहा कि ये बयान उनकी वैचारिकी दर्शाता है। खैर 2024 का लोकसभा चुनाव सिर पर है तो सियासी फिजाओं में अभी बहुत तरह के ऐसे विवादित बयान देखने को मिलेंगे। लेकिन सवाल ये कि जनता इस तरह के बयानों को आधार बना कर क्या नेताओं को वोट करेगी या जनता ये सोच कर वोट करेगी कि उसके लिए कौनसा उम्मीदवार बेहतर है।

शेयर करें