मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्रिकेट

Assam News:भारत-पाकिस्तान टी20 मैच देखने गए व्यक्ति का सिनेमा हॉल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

इंडिया वॉइस

india vs pakistan t20 world cup: असम के शिवसागर जिले में भारत-पाकिस्तान टी20 मैच का सीधा प्रसारण एक स्थानीय सिनेमा हॉल में किया जा रहा था,जिसे देखने काफी सख्या में लोग गए थे,मैच देखने के दौरान एक व्यक्ति(34 वर्षीय बिटू गोगोई)को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई,यह घटना रविवार शाम की है,मैच देखने के दौरान गोगोई बेहोश होकर अचानक गिर पड़ा,उसके दोस्तो ने उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शेयर करें

AssamNews: असम के शिवसागर जिले में भारत-पाकिस्तान टी20 मैच का सीधा प्रसारण एक स्थानीय सिनेमा हॉल में किया जा रहा था,जिसे देखने काफी सख्या में लोग गए थे,मैच देखने के दौरान एक व्यक्ति(34 वर्षीय बिटू गोगोई)को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई,यह घटना रविवार शाम की है,मैच देखने के दौरान गोगोई बेहोश होकर अचानक गिर पड़ा,उसके दोस्तो ने उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों के अनुसार, गोगोई को क्रिकेट मैच के दौरान सिनेमा हॉल में अत्यधिक स्तर के ध्वनि प्रदूषण के कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस बीच, शिवसागर पुलिस की एक टीम ने घटना की जांच के लिए जांच शुरू कर दी है. उनके परिवार के अनुसार, गोगोई स्वस्थ थे और उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी.

गौरतलब है कि भारत ने विराट कोहली (82 नाबाद) और हार्दिक पंड्या (40) की 78 गेंदों में 113 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप मैच में पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक खिंचे मुकाबले में 4 विकेट से हराकर अपने अभियान की रोमांचक शुरुआत की. इसके साथ ही उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया. पाकिस्तान के आठ विकेट पर 159 रन के जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 160 रन बनाकर लक्ष्य का सफल पीछा किया. पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नसीम शाह ने एक विकेट लिया.

टैग: pakistan
शेयर करें