मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

संभल में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, मुठभेड़ में इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Rakesh

यूपी के संभल जिले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी बदमाश की गोली से घायल हुआ है।

encounter
शेयर करें

संभल। यूपी के संभल जिले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी बदमाश की गोली से घायल हुआ है।

इस दौरान एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। 15 हजार के इनामी मारूफ को गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पर 18 मुकदमे हैं। मुठभेड़ के दौरान बाइक पर सवार एक बदमाश फरार हो गया।

शेयर करें