मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः संभल में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

Rakesh

यूपी के संभल जिले में पुलिस मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है। जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश नायब तहसीलदार पर हमला करने में वांछित था। संभल के हयातनगर थाना इलाके में गुरुवार देर रात मुठभेड़ हुई है।

encounter
शेयर करें

संभल। यूपी के संभल जिले में पुलिस मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है। जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश नायब तहसीलदार पर हमला करने में वांछित था। संभल के हयातनगर थाना इलाके में गुरुवार देर रात मुठभेड़ हुई है।

पुलिस के अनुसार नायब तहसीलदार पर हमला करने वाले बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेरबंदी की। जहां एक संदिग्ध बाइक आते दिखी। पुलिस ने बाइक को रोका तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें पांच हजार के इनामी बदमाश नूर को गोली लगी।

पुलिस ने घायल हालत में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है। जबकि नूर के दो साथी इस दौरान भागने में कामयाब रहे। नूर खनन का काम करता है। पिछले दिनों नायब तहसीलदार पर हमला कर उसने नायब के ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा था। नूर और उसके साथी तभी से पुलिस के निशाने पर थे।

शेयर करें