मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Cruise Drugs Case : आर्यन खान को क्लीन चीट, समीर वानखेड़े पर गिरेगी गाज, खराब जांच के लिए सरकार लेगी एक्शन

इस मामले में कार्रवाई करने वाले समीर वानखेड़े के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। वानखेड़े ने कहा कि माफ करें, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं NCB में नहीं हूं।

शेयर करें

मुंबई, 27 मई। क्रूज डग्स केस में NCB की चार्जशीट में आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। तो वहीं केंद्र सरकार ने आर्यन खान मामले के जांच अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने सक्षम प्राधिकारी से वानखेड़े के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है। NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ आर्यन खान ड्रग्स बरामदगी मामले में घटिया जांच के लिए एक्शन लेने की बात कही गई है।

वानखेड़े के फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई

बतादें कि समीर वानखेड़े के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में सरकार पहले ही कार्रवाई कर रही है। NCB ने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज पर ड्रग्स मिलने के मामले में शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी। मामले में सिर्फ 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है, आर्यन समेत 6 लोगों को सबूत ना मिलने की वजह से छोड़ दिया गया है।

वानखेड़े की टीम से हुई गलती

NCB के DG एस एन प्रधान के मुताबिक आर्यन खान ड्रग्स मामले में समीर वानखेड़े की टीम से गलती हुई थी। गिरफ्तारी के वक्त समीर वानखेड़े इस मामले की जांच कर रहे थे। प्रधान के मुताबिक अगर NCB से गलती नहीं हुई होती तो SIT जांच को अपने हाथ में क्यों लेती?। वहीं इस मामले में कार्रवाई करने वाले समीर वानखेड़े के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। वानखेड़े ने कहा कि माफ करें, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं NCB में नहीं हूं।

जांच में मिलीं कई खामियां

वहीं मामले में NCB विजिलेंस टीम की रिपोर्ट भी जल्द आ सकती है, जिसके बाद समीर वानखेड़े की मुसीबत बढ़ सकती है। वानखेड़े ने जिस तरह से केस हैंडल किया, उसमे कई खामियां पाई गईं हैं। विजिलेंस टीम इस मामले में जल्द रिपोर्ट फाइल कर सकती है।

शेयर करें