1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Current Political Situation : कांग्रेस ने देशभर के अपने विधायकों और सांसदों को दिल्ली तलब किया, जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचने के निर्देश

Current Political Situation : कांग्रेस ने देशभर के अपने विधायकों और सांसदों को दिल्ली तलब किया, जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचने के निर्देश

कांग्रेस 23 जून को विशाल प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसी दिन सोनिया गांधी से ED पूछताछ करेगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 21 जून। देश के मौजूदा सियासी हालातों को देखते हुए कांग्रेस ने राज्यों से अपने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है। सभी राज्यों के कांग्रेस विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसदों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कमेटियों को निर्देश जारी किया है कि सभी विधायक, सांसद और पदाधिकारी जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचे।

पढ़ें :- PM मोदी ने की कैबिनेट के बड़े फैसलों की सराहना, कहा- "ITLA से परिवहन क्षेत्र में बढ़ेगा समन्वय; MSMEs को मिलेगी मजबूती"

ED ने 23 जून को सोनिया गांधी को भी पूछताछ के लिए तलब किया

गौरतलब है कि नेशनल हेरॉल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मंगलवार को भी पूछताछ की। ED ने 23 जून को सोनिया गांधी को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। जिसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने देश भर के अपने सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया है। छत्तीसगढ़ के विधायक आज ही दिल्ली पहुंच गए हैं।

23 जून को विशाल प्रदर्शन करने की तैयारी में कांग्रेस

दरअसल उम्मीद थी कि बीते सोमवार को राहुल गांधी से ED की पूछताछ खत्म हो जाएगी। लेकिन मंगलवार को भी राहुल से पूछताछ जारी रहने पर कांग्रेस ने आज सभी विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। कांग्रेस 23 जून को विशाल प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसी दिन सोनिया गांधी से ED पूछताछ करेगी।

पढ़ें :- PM मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com