मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः छह दिन से लापता युवक का शव मिला, पैर फिसलने से डूब गया था नहर में

HO BUREAU

होली के दिन 25 मार्च को यमुना नहर के दादूपुर हेड पर पैर फिसलने से डूबे व्यक्ति का शव गुरुवार को मिला। मृतक की पहचान दादूपुर निवासी नीरज के रूप में हुई। दादूपुर के रहने वाले नीरज ने होली के दिन शराब पी ली थी। पीने के बाद वह दादपुर हेड पर चला गया, जहां उसका पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया।

dead body
शेयर करें

यमुनानगर। होली के दिन 25 मार्च को यमुना नहर के दादूपुर हेड पर पैर फिसलने से डूबे व्यक्ति का शव गुरुवार को मिला। मृतक की पहचान दादूपुर निवासी नीरज के रूप में हुई। दादूपुर के रहने वाले नीरज ने होली के दिन शराब पी ली थी। पीने के बाद वह दादपुर हेड पर चला गया, जहां उसका पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया।

इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश में थे। लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। आज गोताखोरों के द्वारा नीरज के शव को ढूंढ निकाला गया। उसका शव दादूपुर हेड से 500 मीटर दूरी पर पड़ा हुआ मिला। मृतक नीरज के भाई विनोद ने बताया कि उसे आज गोताखोरों से सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो उसने शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि नीरज हेल्पर का काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

शेयर करें