मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः संभल में कोतवाली प्रभारी पर जानलेवा हमला, थाने के भीतर ब्लेड से किया वार

Rakesh

यूपी के संभल जिले में एक फरियादी ने कोतवाली में घुसकर कोतवाल पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कोतवाल को चेहरे पर गहरा घाव लगा है। आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया है। घटना चंदौसी कोतवाली की है। जहां कोतवाल सत्येंद्र सिंह पंवार जनसुनवाई कर रहे थे।

victim
शेयर करें

संभल। यूपी के संभल जिले में एक फरियादी ने कोतवाली में घुसकर कोतवाल पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कोतवाल को चेहरे पर गहरा घाव लगा है। आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया है। घटना चंदौसी कोतवाली की है। जहां कोतवाल सत्येंद्र सिंह पंवार जनसुनवाई कर रहे थे।

इस दौरान एक शख्स पहुंचा और उसने अचानक कोतवाल पर ब्लेड से हमला कर दिया। कोतवाल के चेहरे पर गहरा घाव लगा है। हमलावर को मौके से ही पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया है। थाने में कोतवाल पर हुई हमले की घटना के आऱोपी की शिनाख्त हो गई है।

वह गांव कैथल का रहने वाला है। पुलिस उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने में जुटी है। एसपी ने हमलावर को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। एसपी ने इस मामले कार्रवाई की बात कही है।

शेयर करें