मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

आगराः प्रदेश सरकार के कारागार व होमगार्ड मंत्री के बेटे पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार

Rajni

यूपी के आगरा जिले में प्रदेश सरकार के कारागार व होमगार्ड मंत्री मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। उन पर हथौड़े से हमला किया गया है।

attack
शेयर करें

आगरा। यूपी के आगरा जिले में प्रदेश सरकार के कारागार व होमगार्ड मंत्री मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। उन पर हथौड़े से हमला किया गया है। हमले में मंत्री का परिवार बाल-बाल बच गया।

बताया जाता है कि मंत्री का बेटा चंद्रमोहन मां राजकुमारी के साथ अपने निजी निवास खंदौली से आगरा जा रहा था। इस दौरान टेंपो ने गाड़ी में पहले टक्कर मारी। जब मंत्री के बेटे ने विरोध जताया तो टेंपो सवार लोगों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। घटना थाना ट्रांस यमुना टेढ़ी बगिया चौराहे के पास हुई।

घटनास्थल पर कोई पुलिसकर्मी या पिकेट मौजूद नहीं था

पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। घटना के बाद हमलावर भाग गए। जब यह घटना घटी तब वहां पर कोई पुलिसकर्मी या पिकेट मौजूद नहीं था।

आगरा जिले में कमिश्नरेट प्रक्रिया लागू है। यहां पर तमाम आईपीएस का अमला लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहता है। बावजूद इसके जब प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री के परिवार के साथ ऐसी घटना होती है तो कहीं ना कहीं आगरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।

टैग: Attack UP
शेयर करें