मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

धार में दर्शन कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत  

Rajni

मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी तहसील अंतर्गत बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में धामनोद निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।

accident
शेयर करें

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी तहसील अंतर्गत बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में धामनोद निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। धामनोद निवासी संदीप और दीपक कार से पावागढ़ से दर्शन कर लौट रहे थे।

इस दौरान कुक्षी थाना अंतर्गत चोरबावड़ी के समीप बुधवार को लगभग सुबह 6 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही संदीप चौधरी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दूसरा व्यक्ति दीपक को गंभीर अवस्था में बड़वानी रेफर किया गया।

शेयर करें