मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

Delhi : दिल्ली की सड़कें एक महीने के अंदर होंगी गड्ढा मुक्त- मनीष सिसोदिया

इंडिया वॉइस

मनीष सिसोदिया ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही PWD दिल्ली के तहत आने वाली सभी 1300 किमी की सड़कों की जांच की जाए और जिन जगहों पर सड़कों में पैचवर्क और मरम्मत की जरूरत है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 25 फरवरी। दिल्ली की जनता को अब महीने भर के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों से निजात मिल जाएगी। साथ ही अगर किसी सड़क के निर्माण में कोई खामी पाई जाती है तो वहां के संबंधित इंजीनियर पर इसकी गाज गिरेगी।

दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सड़कें मिल सके और वो खराब सड़कों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कर सके इसको लेकर PWD दिल्ली जल्द ही एक ऐप लॉन्च भी करेगी। इसी के तहत पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक के दौरान PWD अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें बेहतर सड़के भी शामिल हैं।

महीने भर के अंदर गड्ढा मुक्त होंगी दिल्ली के सड़कें

मनीष सिसोदिया ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही PWD दिल्ली के तहत आने वाली सभी 1300 किमी की सड़कों की जांच की जाए और जिन जगहों पर सड़कों में पैचवर्क और मरम्मत की जरूरत है। उसके एक महीने के अंदर पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सड़क मरम्मत का काम बिना किसी देरी के बेहतर ढंग से होना चाहिए और अगर काम में देरी होती है या कोई खामी पाई जाती है तो संबंधित इंजीनियरों के खिलाफ करवाई की जाएगी।

PWD दिल्ली करेगी मोबाइल ऐप लॉन्च

दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके और उनकी शिकायतों पर तुरंत करवाई की जाए, इसको लेकर PWD दिल्ली जल्द ही एक मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च करेगी। इस एप्लीकेशन के माध्यम से दिल्ली के नागरिक खराब सड़कों को लेकर शिकायत कर पाएंगे।

टैग: Delhi
शेयर करें