मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

राहुल गांधी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना, कही ये बात, पढे़ं

इंडिया वॉइस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर मचे घमासान के बीच देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने ट्वीट में लिखा कि राहुल जी, कल आपने मुझे एक पत्र की अंतिम पंक्तियां पढ़ने को कहा था। चलो, अब कुछ दस्तावेज आज मैं आपको पढ़ने देता हूं।

शेयर करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर मचे घमासान के बीच देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने ट्वीट में लिखा कि राहुल जी, कल आपने मुझे एक पत्र की अंतिम पंक्तियां पढ़ने को कहा था। चलो, अब कुछ दस्तावेज आज मैं आपको पढ़ने देता हूं। हम सब के आदरणीय महात्मा गांधी जी का यह पत्र आपने पढ़ा? क्या वैसी ही अंतिम पंक्तियां इस में मौजुद है, जो आप मुझे पढ़वाना चाहते थे?

सावरकर को अंग्रेजों का सर्वेंट बताने वाले राहुल गांधी के बयान के बाद देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को दो पत्र इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इनमें से एक की आखिरी लाइन में लिखा है कि योर एक्सिलेंस ओबीडिएंट सर्वेंंट एमके गांधी। दूसरे पत्र के आखिर में लिखा है कि ओर रायल हाइनेस फेथफुल सर्वेंट एमके गांधी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर की गई टिप्पणी से वीरवार को महाराष्ट्र की सियायत में जबरदस्त घमासान मचा। खुद कांग्रेस के करीबी भी सहमत नहीं हैं। महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस के साथ शामिल शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी वीडी सावरकर का बहुत सम्मान करती है और वह स्वतंत्रता सेनानी पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी से कतई सहमत नहीं हैं। उधर, राहुल की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बालासाहेबांची शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में भारी विरोध प्रदर्शन किया।

टैग: rahul gandhi
शेयर करें