मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः श्रद्धालुओं ने ट्रेन पर किया पथराव, कई जख्मी, खिड़कियों के शीशे टूटे

Rakesh

खाटूश्याम जा रहे श्रद्धालुओं ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पथराव कर दिया। श्रद्धालुओं ने जबरन ट्रेन रोक दी। गेट न खुलने पर भड़क गए। पथराव कर शीशे तोड़ दिए, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

gurugram station
शेयर करें

गुरुग्राम। खाटूश्याम जा रहे श्रद्धालुओं ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पथराव कर दिया। श्रद्धालुओं ने जबरन ट्रेन रोक दी। गेट न खुलने पर भड़क गए। पथराव कर शीशे तोड़ दिए, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

हरियाणा के गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर बीती रात हंगामा हो गया। नए साल पर खाटूश्याम में बाबा श्याम के दर्शन को जाने के लिए हजारों श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

स्टेशन पर ट्रेन का दरवाजे न खुलने पर लोग भड़क गए ओर रेलवे पटरी पर बैठ कर ट्रैक जाम कर दिया। रेलवे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को हटाया। श्रद्धालु ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। जिससे कई यात्री घायल हो गए। बाद में किसी तरह रेलवे पुलिस ने ट्रेन को आगे की ओर रवाना कराया।

शेयर करें