मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः सिरसा लोकसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में होगा। पहला चरण 19 अप्रैल को शुरू होगा और जबकि सातवां चरण 1 जून को समाप्त होगा। लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

election commission
शेयर करें

सिरसा। लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में होगा। पहला चरण 19 अप्रैल को शुरू होगा और जबकि सातवां चरण 1 जून को समाप्त होगा। लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

इस संदर्भ में सिरसा के लघु सचिवालय में सिरसा के डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह मीडिया से भी रूबरू हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि मीडिया लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें और नागरिकों को अफवाहों से दूर रहने के लिए जागरूक करें। चुनाव से जुड़ी किसी प्रकार की गतिविधि या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है, तो उस बारे भी मीडिया प्रशासन को अवगत करवाएं।

उपायुक्त ने बताया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। जिला में विधानसभा क्षेत्र के अनुरूप एआरओ व अन्य संबंधित अधिकारियों की डयूटियां लगाइ गइ हैं। इसके साथ-साथ चुनाव से जुड़े कार्यों के लिए टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई है। कहीं पर भी चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अलावा सभी अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए गए हैं कि वो अपने-अपने क्षेत्र में नाकों व बूथों व्यक्तिगत तौर से निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी 95 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है। इसके लिए प्रत्याशी को खर्च रजिस्टर लगाना अनिवार्य है।

निर्धारित राशि से अधिक खर्च पाया जाता है, तो आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना के तहत संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने का प्रावधान है। उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रिंट , इलैक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए टीम गठित की गई है, जोकि इन सब पर निगरानी रखते हुए पेड न्यूज बारे रिपोर्ट देंगी। कहीं पर पेड न्यूज पाई जाती है, तो उसका खर्च संबंधित प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा।

शेयर करें