1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. दीपावली पर न करें ऐसी गलतियां, माँ लक्ष्मी कि पूजा करते समय ध्यान दें इन बातों का

दीपावली पर न करें ऐसी गलतियां, माँ लक्ष्मी कि पूजा करते समय ध्यान दें इन बातों का

Diwali 2022: दीपावली पर न करें ऐसी गलतियां, अगर आप चाहते हैं कि दिवाली की पूजा से प्रसन्न होकर मां लक्ष्मी आपके धन का भंडार पूरी तरह से भर दें तो ध्यान दें इन बातों का-

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Diwali 2022: दिवाली के पर्व पर माँ लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन लक्ष्मी पूजा करते हैं, उन्हें पूरे साल समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास की अमावस्या पर पड़ने वाली दीपावली पर ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि दिवाली की रात विधि-विधान से गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने पर साधक को पूरे साल धन-धान्य की कमी नहीं होती है. मान्यता यह भी है कि दिवाली की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण के लिए निकलती हैं और जहां कहीं भी अपनी उपासना होती हुई देखती हैं, वहां पर रुक कर पूरे साल निवास करती हैं और साधक के घर को धन-धान्य से भर देती हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का हेल्थ और ज्योतिष उपाय

बता दें कि, सनातन परंपरा के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी और शुभ-लाभ के देवता भगवान श्री गणेश जी की पूजा के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दिवाली की रात करने पर व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और वह सुखी जीवन जीता है, लेकिन यदि वह इन नियमों की अनदेखी करता है तो उस व्यक्ति की दिवाली पूजा अधूरी रह जाती है. आइए जानते हैं कि आखिर दीपावली के दिन हमें क्या चीजें भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

– जलाया हुआ दीपक न भुझे, दिवाली की पूजा में जलाया गया दीया किसी भी कीमत में बुझने नहीं देना चाहिए. दीया बुझने न पाए इसलिए उसमें बड़ी बाती और तेल डालकर रखें और उसे शीशे के लैंप से ढंक कर रखें.

– मान्यता है कि दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है, ऐसे मे दिवाली की रात को सोने की बजाय मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए जागरण करना चाहिए.

– दिवाली की रात को कभी भी घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि मां लक्ष्मी का आगमन उसी मुख्य द्वार से होता है. मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दरवाजे को रंगोली और मांगलिक प्रतीकों से सुसज्जित करके रखें.

पढ़ें :- Aaj ka Rashifal : मेष में चंद्रमा, सेहत पर पड़ेगा असर

– दिवाली पूजा के दिन भूलकर भी तामिसक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही जुंआ खेलना चाहिए.

– दिवाली के दिन कभी भी किसी को ऐसा उपहार न दें जिससे नकारात्मक उर्जा निकलती हो. मान्यता है कि दिवाली पर किसी को भी कांटे वाले पौधे, हिंसक या उदासी भरे चित्र, नुकीले खिलौने आदि नहीं देना चाहिए.

– दिवाली के दिन न किसी से उधार लें और न ही किसी को धन उधार देना चाहिए. धन के सभी प्रकार लेन-देन दीपावली से दो दिन पहले ही कर लेना चाहिए.

– दिवाली के दिन घर में भूलकर भी किसी कोने में गंदगी नहीं छोड़नी चाहिए. मान्यता है कि जिस घर में गंदगी होती है, वहां पर मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है.

– दिवाली के दिन यदि कोई भिक्षा मांगने के लिए संत या भिखारी आए तो उसे खाली हाथ न जानें और उसे खाने-पीने की चीजें अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूर दें.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: मीन में चंद्रमा, सेहत पर असर

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के साथ अन्नपूर्णा माता की भी पूजा करनी चाहिए. दिवाली की रात को रसोईं घर में भूलकर भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए.

– दिवाली की रात भूलकर भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए और न ही घर से बाहर कूड़ा फेंकना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने पर घर में दरिद्रता आती है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com