Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में दोहरा हत्याकांड, एक युवक की गोली तो दूसरे की चाकू से गोद कर की गई हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में दोहरा हत्याकांड, एक युवक की गोली तो दूसरे की चाकू से गोद कर की गई हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक की गोली मारकर तो दूसरे की चाकू से गोद कर हत्या की गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हमलावर मौका -ए-वारदात से फरार हो गया। कई घंटे तक बुराड़ी और भलस्वा डेरी थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। तकरीबन 3 घंटे तक सीमा विवाद के चलते मौके पर ही एक युवक का शव पड़ा रहा।

By Rakesh 

Updated Date

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक की गोली मारकर तो दूसरे की चाकू से गोद कर हत्या की गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हमलावर मौका -ए-वारदात से फरार हो गया। कई घंटे तक बुराड़ी और भलस्वा डेरी थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। तकरीबन 3 घंटे तक सीमा विवाद के चलते मौके पर ही एक युवक का शव पड़ा रहा।

पढ़ें :- Doctors strike- कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या पर फूटा गुस्सा, देशभर में रही चिकित्सकों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

घंटों सीमा विवाद के बाद भलस्वा डेरी थाना पुलिस ने मामले की जांच की शुरू। परिजनों का कहना था कि दोपहर के वक्त मोबाइल छीनने के मामले को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या पर आकर खत्म हुआ। लोगों का कहना था कि इन इलाकों में दो थानों की सीमा लगने के चलते खुलेआम नशे का सामान बेचा जाता है, जिसके चलते आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जाता है।

राजधानी दिल्ली के कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी के पास दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई और गोली भी चलाई गई। इस मामले में एक युवक की चाकू लगने से और दूसरे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवकों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल किया गया। जिसका जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम में प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ता देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

कारगिल और समता विहार कॉलोनी के बीच कुछ लड़कों का झगड़ा खूनी खेल में तब्दील

शनिवार देर शाम कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी के बीच कुछ लड़कों का झगड़ा हुआ। देखते ही देखते ही झगड़ा खूनी खेल में तब्दील हो गया। जमकर चाकू चले और गोली भी चलाई गई। बताया जा रहा है कि हमले में आजाद नाम के युवक की चाकू से गोद हत्या कर दी गई। वहीं साहिल और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उनके लड़के का इलाके की ही कुछ लड़कों के साथ मोबाइल छीनने को लेकर झगड़ा हुआ।

पढ़ें :- मशहूर फिल्म निर्माता संदीप कपूर के साथ 50 लाख की धोखाधड़ी, अच्छे रिटर्न का ख्वाब दिखाकर बिल्डिंग निर्माण में कराया निवेश  

परिजनों का आरोप है कि इस मामले की जानकारी भी पुलिस को दे दी गई थी लेकिन उस वक्त पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। देर शाम उनके लड़के को कुछ लड़कों ने समता विहार और कारगिल कॉलोनी के बीच पड़ने वाली पुलिया के पास बुलाया। जहां कुछ बदमाश पहले से ही मौजूद थे। हिमांशु अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा।

जबकि पहले से वहां मौजूद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर चाकू भी चले और हिमांशु को गोली मारी गई। जानकारी के अनुसार हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों को घायल हालत में नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आजाद नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com