मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

कामयाबीः दिल्ली में 40 करोड़ की ड्रग्स बरामद, नाइजीरिया का नागरिक सहित तीन गिरफ्तार

Rakesh

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर रंगपुरी और उत्तम नगर इलाके में छापा मारकर 40 करोड़ की ड्रग की बड़ी खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

accused
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर रंगपुरी और उत्तम नगर इलाके में छापा मारकर 40 करोड़ की ड्रग की बड़ी खेप बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

सेल के अधिकारी के मुताबिक अफ्रीकी मूल के दिल्ली स्थित तीन ड्रग्स सप्लायरों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ हुआ है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो नाइजीरिया के हैं, जबकि तीसरा सिएरा लियोन का है। पुलिस ने बताया कि 6.044 किलोग्राम मेथाक्वालोन और 2.058 किलोग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ से अधिक है।

आरोपी वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। उनके पास से फर्जी वीजा स्टिकर और इमीग्रेशन स्टांप के साथ दो फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किए गए हैं।

शेयर करें