मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
छत्तीसगढ़

मनी लांड्रिंगः छत्तीसगढ़ में ED ने अफसरों व नेता के ठिकानों पर मारा छापा

Rajni

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग के मामले में शिकंजा कस दिया है। जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने छत्तीसगढ़ में कुछ आईएएस अफसरों और एक कांग्रेस नेता के ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा।

ed
शेयर करें

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग के मामले में शिकंजा कस दिया है। जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने छत्तीसगढ़ में कुछ आईएएस अफसरों और एक कांग्रेस नेता के ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा।

आईएएस अधिकारी रानू साहू, कुछ अन्य नौकरशाह और कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली गई।

रायपुर में आईएएस अधिकारी साहू और अग्रवाल तथा कोरबा में कोरबा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे के आवास के बाहर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के कर्मी नजर आए। ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी किस जांच के सिलसिले में की जा रही है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह कथित चावल घोटाले से जुड़ी हो सकती है।

ईडी राज्य में कथित कोयला लेवी और शराब घोटाले की भी जांच कर रही है। जिसमें उसने नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के अलावा आईएएस अधिकारियों सहित कुछ प्रमुख नौकरशाहों को गिरफ्तार किया है।

उच्चतम न्यायालय ने 18 जुलाई को ईडी से कहा था कि वह छत्तीसगढ़ में 2,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में हर तरह से संयम बनाए रखे।

टैग: action ED
शेयर करें