मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं योगी सरकार के स्वरोजगार के विजन पर खरा उतरा आजमगढ़, बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर रोहतक में ढाबे पर खूनी वारदात: अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की हत्या सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक! केंद्र ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल ‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज
दिल्ली

सियासी हलचलः देश के पांच राज्यों में बजा चुनाव का बिगुल, इन तारीखों पर होगी VOTING, दिव्यांगों को मिलेगी घर से मतदान की सुविधा

Rakesh

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा सोमवार को निर्वाचन आयोग ने कर दी। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे। जबकि अन्य चार राज्यों में पहले चरण में ही मतदान संपन्न हो जाएंगे। इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे।

voter
शेयर करें

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा सोमवार को निर्वाचन आयोग ने कर दी। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे। जबकि अन्य चार राज्यों में पहले चरण में ही मतदान संपन्न हो जाएंगे।

इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे। दिव्यांगों को घर पर वोटिंग की सुविधा मिलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कुल दिव्यांग मतदाता 17.34 लाख हैं। अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा दी जाएगी।

जानें कब कहां है वोटिंग 

  • मिजोरम-7 नवंबर
  • छत्तीसगढ़-पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा चरण 17 नवंबर को
  • मध्यप्रदेश-17 नवंबर
  • राजस्थान-23 नवंबर
  • तेलंगाना-30 नवंबर
  • नतीजे- तीन दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष व 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं।

इन राज्यों में इस बार इतने वोटर करेंगे अपने मत का प्रयोग

  • मध्यप्रदेश- 6 करोड़
  • राजस्थान- 25 करोड़
  • तेलंगाना- 17 करोड़
  • छत्तीसगढ़- 03 करोड़
  • मिजोरम- 52 लाख

पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटें हैं। मध्य प्रदेश में इस वक्त भाजपा की सरकार है। वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस शासन में है। तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव वाली भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस की सरकार है। मिजोरम में जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रंट सत्ताधारी पार्टी है।

शेयर करें