Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, केंद्र के समान मिलेगा 42% DA

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, केंद्र के समान मिलेगा 42% DA

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। अब उन्हें केंद्र के समान 42% DA मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को की।

By Rajni 

Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। अब उन्हें केंद्र के समान 42% DA मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को की।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के हित में पिछले दिनों घोषणा की थी कि राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसी क्रम में ये भत्ता जनवरी से दिए जाने का फैसला किया गया है। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में मिलेगा।

कहा कि इसके साथ ही ये महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा जो कि अगस्त माह से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि होगी। साथ ही एक जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com