मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

कांग्रेस को झटकाः MP के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को एक साल की सजा, जानिए क्या था मामला  

Rajni

13 साल पुराने मामले में एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को एक साल की सजा दिए जाने से मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Jeetu Patwari
शेयर करें

भोपाल। 13 साल पुराने मामले में एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को एक साल की सजा दिए जाने से मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 13 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री और इंदौर की राउ विधानसभा सीट से विधायक जीतू पटवारी को दोषी पाया है। उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला शासकीय कार्य में बाधा डालने का है।

मामला 2009 का है। उस समय पटवारी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्होंने राजगढ़ जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था। इस दौरान उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत बलवा और अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था।

इस मामले की सुनवाई भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने जब सजा सुनाई तब पटवारी, विधायक कुणाल चौधरी और अन्य समर्थक भी मौजूद थे।

पटवारी के अलावा कृष्ण मोहन मालवीय, सुरेंद्र, घनश्याम वर्मा को भी सजा हुई है। इन्हें कोर्ट ने आईपीसी की धारा 147, 332/149, लोक संपत्ति अधिनियम की धारा तीन का दोषी पाया है। कोर्ट से ही उन्हें जमानत दे दी गई है।

टैग: MP
शेयर करें